स्नातक कला संकाय (बी0ए0)
हिन्दी ,समाजशास्त्र,राजनीतिशास्‍त्र,भूगोल,प्राचीन इतिहास,गृहविज्ञान,संस्‍कृत
स्नातक विज्ञान संकाय (बी0एस-सी0)
रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान,भौतिक विज्ञान,प्राणि विज्ञान

ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से तक्षशिला महिला महाविद्‍यालय‚मिर्जाबाद मुहम्‍मदाबाद गाजीपुर की स्थापना प्रायः ऐसी जगहों पर की गयी है जहाँ पहले से महाविद्यालयों का अभाव है। तक्षशिला महिला महाविद्‍यालय‚मिर्जाबाद मुहम्‍मदाबाद गाजीपुर की स्थापना सन् 2019 में इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गयी। गाजीपुर –बलिया प्रदेशिय राजमार्ग पर स्थित यह संस्थान कई एकड़ के परिसर में विकसित किया गया है। कला संकाय के कुल 7 विषय एवं विज्ञान संकाय के कुल 5 विषयों से समृद्ध है।

इस महाविद्यालय में उल्लेखनीय सफलता पायी है। छात्राओं के बीच खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की सुदृढ़ परम्परा यहाँ की विशेषता रही है।

नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षाओं के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। प्राध्यापक अपनी कक्षाओं के प्रति सजग रहे हैं। इस बात का सदैव ख्याल रखा जाता है कि छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव न हो। परिसर रैगिंग से पूरी तरह मुक्त है।....

Read More
#